इटैलियन पास्ता कैसे बनाएं | Italian Pasta Recipe In Hindi


सामग्री          

  • 200 ग्राम पास्ता
  • 40 ग्राम पनीर
  • 100 ग्राम इटैलियन टमाटर सॉस
  • 50 ग्राम मक्खन
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 02 ग्राम सफेद मिर्च
  • 25 ग्राम लहसुन
  • 02 प्याज

ऐसे बनाएं          

पास्ता को उबाल लीजिये। लहसुन और प्याज को बारीक से काट लें। गैस पर एक पैन में मक्खन लगाएं। इसमें लहसुन और प्याज डालकर भूनें। अब इसमें इटालियन सॉस, नमक और सफेद मिर्च डालकर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें। फिर इसमें पास्ता डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। पास्ता को प्लेट में निकालिये, ऊपर से चीज लगाकर सर्व कीजिये।

Post a Comment

Previous Post Next Post